डिजाइन इमेज 
वीडियो

घर में घुसकर मारेंगे... CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO

UP Defense Manufacturing Corridor: सीएम योगी दुश्मन को घर में घुसकर मारने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूपी में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल और डिफेंस कॉरिडोर से देश रक्षा में आत्मनिर्भर हो रहा है।

अमन मौर्या

CM Yogi Ultimatum To Enemies: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए भारत की मजबूत रक्षा नीति और सुरक्षा का उल्लेख किया। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली यूपीए सरकार के समय जब दुश्मन देश सैनिकों के सिर काट ले जाता था, तब सरकार संबंध खराब होने की बात कहकर मौन रहती थी और सैनिकों का मनोबल गिराती थी। लेकिन वर्तमान मोदी सरकार में नीति पूरी तरह बदल चुकी है और अब दुश्मन के दुस्साहस करने पर उसके घर में घुसकर मारा जाता है, जिसका उदाहरण सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हैं।

सीएम योगी ने कहा कि देश रक्षा सौदों में आत्मनिर्भर बन रहा है। उत्तर प्रदेश का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर इसका बड़ा उदाहरण है, जहां 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव मिले हैं और लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल तैयार हो रही है। वैश्विक ऊर्जा और महंगाई संकट के बावजूद भारत मजबूती से अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रहा है।

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे