(वीडियो थंबनेल) 
वीडियो

'पहले सिद्धारमैया से मांगे इस्तीफा', कांग्रेस पर क्यों भड़के सीएम मोहन यादव? देखें वीडियो

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था। कांग्रेस मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है। इस मामले में अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

आकाश मसने

ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर हलमावर है और मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है। इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, "कोर्ट के आदेश का पालन किया गया है। कांग्रेस हर वक्त इस्तीफा मांगती है, पर सिद्धारमैया से सवाल नहीं करती। केजरीवाल जेल में हैं, फिर भी साथ लड़ते हैं।" सीएम यादव ने कहा कि न्यायालय कहेगी हमारी सरकार उस पर अमल करेगी। हालांकि मामला बढ़ता देख मंत्री विजय शाह ने माफी मांग ली थी, लेकिन कांग्रेस के मध्य प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्री के बयान का विरोध करते हुए इस्तीफे की मांग की है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा