सांसद चंद्रशेखर आजाद डिजाइन इमेज
वीडियो

सारा देश इनसे परेशान है...UP चुनाव पर सांसद चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान! देखें VIDEO

UP Assembly Election 2027: आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा और दलित-पिछड़ों के मुद्दों पर सरकार को घेरा है।

करुणा नंद शाहवाल

MP Chandrashekhar Azad statement: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नगीना के सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक तीखा और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का हर वर्ग चाहे वह शिक्षक हों, कर्मचारी हों, डॉक्टर हों, या फिर बीएड और बीटीसी के पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवान सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं।

चंद्रशेखर आजाद ने आगे आरोप लगाया कि प्रदेश में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जबकि शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने जनता के हितों की रक्षा करने, मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों के लिए लगातार अपने प्रभारियों और प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है तथा दलितों, पिछड़ों व शोषितों के अधिकारों के लिए मजबूती से मैदान में डटी रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, नेशनल फिल्म अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगी शामिल

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

संयुक्त राष्ट्र के 81वें सत्र में MEA एस जयशंकर का संबोधन, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर