बाबा बागेश्वर को चंद्रशेखर की खुली चुनौती 
वीडियो

'संविधान कुचला तो बहुजन राष्ट्र बना दूंगा', बाबा बागेश्वर को चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती

नगीना MP और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को 'हिंदू राष्ट्र' की मांग पर खुली चुनौती दी है। शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' पर तीखा हमला बोला है।

सौरभ शर्मा

Chandrashekhar Azad vs Dhirendra Shastri: नगीना सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को 'हिंदू राष्ट्र' की मांग पर खुली चुनौती दी है। शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' पर तीखा हमला बोलते हुए आजाद ने कहा, "अगर संविधान को कुचला गया, तो मैं 85% बहुजनों को लेकर 'बहुजन राष्ट्र' बनाने निकल पड़ूंगा।" एक वायरल वीडियो में आजाद ने शास्त्री के 'दिव्य दरबार' पर तंज कसते हुए पूछा, "बाबा कहते हैं भविष्य देख लेते हैं, तो दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की खबर उन्हें क्यों नहीं मिली?" उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात करने वालों को सुरक्षा और व्यवस्था मिलती है, लेकिन अगर हम बहुजन राष्ट्र की बात करें तो सरकार ऐसा नहीं करने देगी। यह विवाद अब 'हिंदू राष्ट्र बनाम बहुजन राष्ट्र' की बड़ी वैचारिक जंग बन गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन