8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नए साल 2027 में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2027 से महंगाई भत्ते (DA) में 4 से 5 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 63% डीए मिल रहा है, जो बढ़कर 67% या 68% तक पहुंच सकता है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के लगातार बढ़ते आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है।
यदि डीए 68% होता है, तो 18,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने लगभग 900 रुपये और उच्च वेतन वर्ग के कर्मचारियों को 2,200 रुपये से लेकर 2,800 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद जनवरी 2027 से यह प्रभावी होगा, जिससे देश के करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा।