ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में पीएम मोदी का संबोधन (सोर्स- सोशल मीडिया)
वीडियो

BRICS समिट का दूसरा दिन, PM मोदी ने ली फैमिली फोटो, वैश्विक चुनौतियों को लेकर दिया बड़ा संदेश

BRICS Summit 2026: BRICS समिट के दूसरे दिन भारत मंडपम में दुनिया के कई देशों के नेता एक मंच पर जुटे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बदलती वैश्विक परिस्थितियों और साझा चुनौतियों पर भारत का नजरिया रखा।

अक्षय साहू

BRICS Summit 2026 PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रिक्स समिट में शामिल विदेशी मेहमानों के साथ फैमिली फोटो ली और उन्हें संबोधित किया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहमान देशों को संबोधित किया। उन्होंने ब्रिक्स के विस्तारित परिवार में सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि यह ऑडिटोरियम आज अलग-अलग महाद्वीपों, संस्कृतियों और विकास की यात्राओं को एक साथ ला रहा है। यह  ब्रिक्स की बढ़ती ताकत, आकर्षण और उसमें अटूट भरोसे का सबूत है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में हमने चार स्तंभों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया है। लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता। मुझे खुशी है कि आप सभी के सहयोग और समर्थन से हम अपनी साझा सोच को ऐसे सहयोग में बदल पाए हैं जिससे सभी को लाभ हो। आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहे हैं और इनका आम लोगों के जीवन पर बहुत नकारात्मक और व्यापक असर पड़ रहा है।

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी