BJP protest Akhilesh Yadav Sanatan Controversy: वाराणसी में समाजवादी पार्टी और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव और उनके परिवार पर सनातन विरोधी राजनीति और तुष्टीकरण का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदुवंशी होने का दावा करने वाले अखिलेश कभी मथुरा में भगवान कृष्ण के दर्शन करने नहीं जाते, क्योंकि उन्हें विशेष वर्ग और टोपी की राजनीति से अधिक लगाव है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने दोहरी राजनीति न करने की चेतावनी दी तथा कहा कि राष्ट्रहित सबसे ऊपर है, और सनातन का विरोध करने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।