वीडियो

वायु प्रदूषण पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल का AAP पर हमला, बोले- 10 साल प्रदूषण पर काम नहीं किया

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 साल आम आदमी पार्टी की सरकार रही उन्होंने प्रदूषण हटाने को लेकर कोई काम नहीं किया है।

प्रतीक पाण्डेय

वायु प्रदूषण को लेकर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने AAP पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में 10 साल आम आदमी पार्टी की सरकार रही उन्होंने प्रदूषण हटाने को लेकर कोई काम नहीं किया। हमारी सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण को कम करने को लेकर वो सारे कदम उठाए हैं।  दिल्ली में बीते 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रदूषण घटाने पर कोई भी काम नहीं किया है। मौजूदा सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं और केंद्र सरकार भी उसमें पूरा सहयोग दे रही है, लेकिन 10 साल की कमी को ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। केंद्र और दिल्ली सरकार, दिल्ली के लोगों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस अब लगभग समाप्ति के कगार पर है। कांग्रेस एक जमाने में राष्ट्रीय पार्टी थी, लेकिन उनकी नीतियों और एक परिवार की चाटुकारिता ने पार्टी को डुबो दिया है। कांग्रेस अब राष्ट्रीय स्तर से घटकर राज्य स्तर से भी निचले दर्जे की पार्टी हो गई है, क्योंकि उसे अब चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय दलों के सहयोग की जरूरत है। कांग्रेस की यह मानसिकता 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' वाली है।

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा

NEET PG 2026: आज नहीं...इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; जानें पूरी डिटेल