वीडियो

भाजपा विधायक ने CM से अपने लिए मांगी कार, देखने लगे डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा

दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब BJP विधायक ने मुख्यमंत्री से गाड़ी की मांग कर दी। इस मांग को सुनकर प्रवेश वर्मा भी हैरान रह गए और घूरने लगे।

विजय कुमार तिवारी

दिल्ली विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस दौरान विपक्ष के सभी विपक्षी सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष ने बाहर कर दिया है। वहीं कैग रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान तमाम सत्ता पक्ष के विधायक आम आदमी पार्टी पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायकों ने कुछ ऐसी मांग सदन में रखी जो रही, जिसको लेकर लोग ठहाके भी लगा रहे हैं और आश्चर्य चकित भी हो रहे हैं। सत्ता पक्ष के एक विधायक ने मुख्यमंत्री से कार की मांग ली और उसके पीछे जो तर्क दिया, उसको सुनकर सारे लोग विधायक की ओर देखने लगे। भाजपा विधायक ने इसके साथ ही साथ अपने विधानसभा क्षेत्र की जल निकासी की समस्या की ओर सबका ध्यान आकर्षित कराया, क्योंकि आने वाले अगले दो से तीन महीने में बरसात का मौसम आ जाएगा। इसके बाद लोगों को जल निकासी की समस्या से जूझना पड़ेगा। इसीलिए विधायक ने कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ गई है। भाजपा सरकार में जनता को ऐसी समस्या से नहीं जूझना होगा।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक