वीडियो

"अगर वो 19 करें तो हमें 4 करने चाहिए", नवनीत राणा का हिंदुओं को खुला आह्वान, ममता और राहुल पर बरसीं

Navneet Rana ने कहा कि बंगाल और बांग्लादेश में जो हालात बन रहे हैं, उन पर सबकी नजर है। कल की घटना पर हर कोई बात कर रहा है और हिंदू समाज इसे लेकर गंभीर चर्चा कर रहा है। देखें वीडियो-

प्रतीक पाण्डेय

Navneet Rana Statement: भाजपा नेता नवनीत राणा ने जनसंख्या और सांप्रदायिक मुद्दों पर एक बेहद तीखा और विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक मौलाना के 'चार बीवियां और 19 बच्चे' वाले बयान का हवाला देते हुए हिंदुओं से आह्वान किया कि यदि वे 19 बच्चे पैदा करते हैं, तो हमें भी कम से कम चार बच्चे करने चाहिए। राणा ने चेतावनी दी कि यदि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं, तो विदेशों में अल्पसंख्यक के रूप में रह रहे हिंदुओं को भी सुरक्षा मिलनी चाहिए।

बांग्लादेश हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को आगाह किया कि वहां हिंदुओं को पेड़ से लटकाकर मारा जा रहा है और ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति भी वैसी ही हो सकती है। उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना उद्धव ठाकरे से की और दावा किया कि राम भक्तों से टकराने वालों का पतन निश्चित है और बंगाल में भी भगवा लहराएगा। 'सेकुलरिज्म' पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्हें इस्लामिक मुल्क पसंद हैं, वे वहां जा सकते हैं। अंत में, उन्होंने राहुल गांधी की संसद में कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और 'हिंदू राष्ट्र' के विचारों के लिए पीएम मोदी के साथ खड़े रहने की अपील की।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता