कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

महात्मा गांधी का नाम लेकर ये क्या बोल गए कन्हैया...नफरत की राजनीति से देश को तोड़ने की साजिश

Kanhaiya Kumar ने महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग अपने फायदे के लिए देश में जानबूझकर नफरत फैला रहे हैं।

अक्षय साहू

Kanhaiya Kumar Slams BJP: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग अपने फायदे के लिए देश में नफरत पैदा कर रहे हैं। कन्हैया कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, आज महात्मा गांधी का बलिदान दिवस है। आज पूरा देश और दुनिया उन्हें याद कर रही है और उन्होंने जो सच्चाई और अहिंसा का रास्ता दिखाया, उस पर चलने का संकल्प ले रही है। सरगुजा में, कई सालों से गैर-राजनीतिक संगठन महात्मा गांधी की याद में यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग देश में जानबूझकर नफरत फैला रहे हैं, जिससे उनकी राजनीति चलती रहे, लेकिन उनको यह नहीं पता कि अब जनता जागरूक हो गई है। इसलिए उनकी राजनीति खतरे में आ गई है और इससे कुछ होने वाला नहीं है। महात्मा गांधी सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने का काम करते थे, लेकिन आज देश में धर्म की राजनीति चल रही है।

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें