बिहार में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

बिहार में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, CM नीतीश हुए शामिल- VIDEO

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में विश्व का सबसे बड़ा 33 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया गया, जिसका वजन 210 मीट्रिक टन है, और यह ग्रेनाइट से निर्मित है।

अक्षय साहू

Bihar Shivling Sthapana: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित कैथवलिया गांव में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित किया गया है। यह शिवलिंग 33 फीट ऊंचा और 210 मीट्रिक टन वजनी है, जिसे पूरी तरह ग्रेनाइट से बनाया गया है। इस खास मौके पर वाराणसी और अयोध्या से आए पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की, और हैलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। शिवलिंग के आसपास 1008 छोटे शिवलिंग भी बने हैं, जिससे इसे सहस्त्रलिंगम कहा जा रहा है। इसे स्थापित करने के लिए दो बड़े क्रेनों का उपयोग किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संते और लोग उपस्थित थे। बिहार के इस विराट रामायण मंदिर में यह शिवलिंग स्थापित किया गया है, जो भविष्य में 270 फीट ऊंचा शिखर वाला होगा। यह मंदिर 120 एकड़ में बन रहा है और जब पूरा होगा, तो यह अयोध्या के राम मंदिर और दिल्ली की कुतुब मीनार से भी ऊंचा होगा।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?