Bihar CJP protest Tej Pratap Arrest lawyer statement: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जहां छात्र आंदोलन और सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प और पथराव के मामलों में तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के घायल होने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के बाद गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज किया गया था।
शनिवार देर रात पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है। उनके वकील ने जानकारी दी कि उन पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं और उन्हें अभी एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। अपने राजनीतिक जीवन में यह पहला मौका है जब तेज प्रताप यादव को जेल जाना पड़ा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।