वीडियो

'यह पाकिस्तान नहीं, बुर्का उठाना होगा', वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह का हिंदुत्व कार्ड- VIDEO

Giriraj Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर चुनाव आयोग से बड़ी मांग कर दी है।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में लोग अपने मताधिकार का उपयोग पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बाराहिया के इंटर-लेवल स्टेट-रन हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान  गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार एनडीए 121 सीटें जीतेगी और 2010 के चुनाव से भी अधिक सीटें हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का पूरा समर्थन एनडीए के साथ है और बिहार में मजबूत सरकार बनेगी। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सेना से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सेना पर बयान देकर खुद को ही शर्मिंदा किया है। उन्हें इन मुद्दों की कोई समझ नहीं है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला