बिहार सरकार वोट चोरी के साथ जमीन चोर भी 
वीडियो

बिहार सरकार वोट चोरी के साथ जमीन चोर भी, मोदी-नीतीश पर कन्हैया कुमार का बड़ा आरोप

Bihar में वोट चोरी के मुद्दे पर Congress ने फिर से जोरदार हमला बोला। कांग्रेस नेता Kanhaiya Kumar ने इसी को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस पर सरकार पर वोटों की चोरी के साथ अन्य तमाम चोरियों के आरोप लगाए।

सौरभ शर्मा

बिहार चुनावी सियासत में कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर एक बार फिर नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "जो सरकार वोट चोरी से बनी है, वही जमीन चोर भी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि भागलपुर में प्रधानमंत्री के करीबी को मात्र 1 प्रति एकड़ की दर से जमीन दी गई, जो लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के खिलाफ है। कन्हैया ने कहा कि ऐसी सरकार रोजगार भी चुराती है और युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में हर प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है और जब युवा विरोध करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। कांग्रेस ने नीतीश सरकार को "कुशासन" बताया और कहा कि प्रशासन केवल छात्रों और शिक्षकों को दबाने में सक्रिय होता है, जबकि अपराधियों को खुली छूट मिल रही है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम