(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

भागलपुर में खाकी बनी फरिश्ता! 38 सेकंड में दरोगा जी ने बचा ली दो जिंदगियां; वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर तैनात बिहार पुलिस के 'डायल 112' के जवानों ने एक महिला और उसके मासूम बच्चे की जान बचाकर बहादुरी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।

मनोज आर्या

Bihar Woman Suicide Viral Video: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर तैनात बिहार पुलिस के 'डायल 112' के जवानों ने एक महिला और उसके मासूम बच्चे की जान बचाकर बहादुरी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। मामला उस समय का है जब एक हताश महिला अपनी गोद में बच्चे को लिए गंगा नदी में छलांग लगाने के इरादे से रेलिंग के पास पहुंच गई थी। वह जोर-जोर से रो रही थी और आत्मघाती कदम उठाने ही वाली थी कि तभी सब इंस्पेक्टर सिकंदर पासवान की नजर उस पर पड़ गई। महज 38 सेकंड के भीतर, सिकंदर पासवान ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए महिला को बातों में उलझाया और बड़े ही प्यार व विनती भरे लहजे में उसे समझाया कि "लड़ना सीखिए, जान देने से कुछ नहीं मिलता। वीडियो में दरोगा जी का मानवीय चेहरा साफ दिखाई देता है, जहां वे एक भाई और बेटे की तरह महिला को ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग खाकी वर्दी के इस फरिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह घटना न केवल पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को दर्शाती है, बल्कि समाज में बढ़ती मानसिक प्रताड़ना और अकेलेपन जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सवाल खड़े करती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज