डिजाइन फोटो 
वीडियो

NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक के विरोध में वामपंथी छात्र संगठनों ने बिहार बंद बुलाया। राज्यभर में हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी और प्रदर्शन तेज।

वंदना शर्मा

Bihar Bandh NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों ने शुक्रवार को बिहार बंद करने का आगाज़ किया है। छात्र संगठनों का कहना है कि वे पिछले 26 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अडे हुए हैं और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

छात्र संगठनों ने यह भी आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। जबकि इसके अलावा 22 जुलाई को पटना में राजभवन मार्च के दौरान भी पुलिस द्वारा कथित तौर पर बल प्रयोग किया गया। इन्हीं घटनाओं के विरोध में बिहार बंद बुलाया गया है।

प्रशासन ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, हिंसा फैलाने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मीडिया के मुताबिक नीट पेपर के लीक को लेकर शुरू हुआ विरोध अब राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन बनता जा रहा है। बिहार के अलावा देश के कई राज्यों में भी छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर 25 जुलाई 2026 को बिहार में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस वीडियो को पूरा जरूर देखें...

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल