वीडियो

बिहार चुनाव में पूजा पाल की गुंडई! गोली मारने की धमकी, RJD सांसद ने उठाया सवाल- VIDEO

Pooja Pal: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले बक्सर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। आरजेडी सांसद ने पूजा पाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले बक्सर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने उत्तर प्रदेश की चायल विधानसभा की विधायक पूजा पाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुधाकर सिंह का कहना है कि पूजा पाल चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी क्षेत्र में सक्रिय हैं और मतदाताओं को पैसे का प्रलोभन दे रही हैं। मामला तब सामने आया जब सुधाकर सिंह ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में कथित तौर पर पूजा पाल स्थानीय लोगों से बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कुछ लोग उनसे सवाल करते हैं कि “जब प्रचार का समय 5 बजे खत्म हो गया, तो आप रामगढ़ में क्या कर रही हैं?” इस पर पूजा पाल कहती हैं कि “हम घूम नहीं रहे हैं, जा रहे हैं।” इसी दौरान वह एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने की कोशिश करती दिखाई देती हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया