वीडियो

पहले चरण की वोटिंग के बीच चुनाव आयोग पर कांग्रेस का हमला, कन्हैया कुमार ने पूछा सवाल- VIDEO

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने गुरुवार को बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के बीच प्रदेश की जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे जरूरी है।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने गुरुवार को बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के बीच प्रदेश की जनता से मतदान करने की अपील की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे जरूरी काम हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप सभी लोगों के लिए यह जरूरी है कि पहले मतदान करें, इसके बाद ही कोई काम करें, क्योंकि बिना मतदान आप लोग एक स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को यह समझना होगा कि मतदान किसी भी लोकतंत्र में एक पर्व की तरह होता है। ऐसी स्थिति में प्रदेश के लोगों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वो किसी भी काम में हिस्सा लेने से पहले मतदान जरूरी करें। इसके बाद ही कोई काम करें। यह लोकतंत्र में आप लोगों का अधिकार है, जिसका इस्तेमाल आप सरकार चयन में कर सकते हैं। अपने इस अधिकार के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम