121 सीटों पर होंगे चुनाव इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर 
वीडियो

बिहार पहला चरण: 121 सीटें, तेजस्वी-सम्राट-विजय समेत 14 मंत्रियों और कई सितारों की होगी अग्नि परीक्षा

Bihar Assembly Elections के पहले चरण के लिए कल 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में राज्य की राजनीति के कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है। तमाम दिग्गज अपनी किस्मत अजमा रहे है।

सौरभ शर्मा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। यह चरण राज्य के कई राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत तय करेगा। महागठबंधन के CM फेस तेजस्वी यादव (राघोपुर) और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर) व विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय) की साख दांव पर है। इनके अलावा, सरकार के 14 मंत्री, तीन दलों के प्रदेश अध्यक्ष और कई पूर्व मंत्री भी मैदान में हैं। इस चरण में कई हाई-प्रोफाइल चेहरे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें बक्सर से पूर्व IPS आनंद मिश्रा, छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, अलीनगर से लोक गायिका मैथिली ठाकुर और सिवान से ओसामा शहाब शामिल हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले चरण के 40% उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 32% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह मतदान बिहार की भावी राजनीति की दिशा तय करने में अहम होगा।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक