डिजाइन इमेज 
वीडियो

आधी रात हो रही अवैध तस्करी...हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO

Fish Smuggling Bhopal: भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में प्रतिबंध के बावजूद देर रात अवैध मछली तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। तस्करी का आरोप समिति के लोगों पर ही लग रहा है।

अमन मौर्या

Hathaikheda Dam Illegal Fishing: प्रशासन और मत्स्य विभाग द्वारा 15 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने और बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि यह मानसून का समय मछलियों की वंश वृद्धि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद झीलों की नगरी भोपाल के हथाईखेड़ा डैम (गोखता आनंदपुरा) में देर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक अवैध रूप से मछलियों की तस्करी की जा रही है। स्थानीय निवासी मोइन खान ने आरोप लगाया है कि मछली पालन का ठेका जिस समिति (नीलू मियां की समिति) को मिला है, उसी के हथियारबंद आदमी रात के अंधेरे में नावों से मछली पकड़ते हैं और वहां आने वाले आम लोगों को डरा-धमकाकर भगा देते हैं।

मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस अवैध तस्करी और माफियाओं पर क्या कदम उठाता है।

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट