भोपाल ईवी चार्जिंग स्टेशन में चोरी डिजाइन इमेज
वीडियो

ये क्या हो रहा है राजधानी में? सरकार ने दी सुविधा और चोर उड़ा ले गए चार्जिंग स्टेशन के महंगे तार, देखें VIDEO

Bhopal EV Charging Cable Stolen: भोपाल में पुरानी नगर निगम बिल्डिंग के सामने लगे चार्जिंग पोर्ट की केबलें गायब, CCTV के बावजूद सुरक्षा पर सवाल। नागरिकों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

करुणा नंद शाहवाल

Bhopal EV charging Station Theft: भोपाल में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पुरानी नगर निगम बिल्डिंग के सामने लगाए गए ईवी चार्जिंग स्टेशनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में असामाजिक तत्वों द्वारा इन चार्जिंग स्टेशनों से महंगी कॉपर की केबलों को काटकर चुरा लिया गया है, जिससे ग्रीन मोबिलिटी को बड़ा झटका लगा है। हैरानी की बात यह है कि चारों चार्जिंग पोर्ट्स की केबलों को पूरी तरह से गायब कर दिया गया है, जबकि मौके पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।

स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है और प्रशासन तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनता का कहना है कि जहां एक ओर सरकार आम जनता की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग पॉइंट्स जैसी बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करा रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की चोरियां न सिर्फ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाती हैं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला