Bhadohi News: भदोही जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल पहुंची एक प्रसव पीड़ित महिला ने अस्पताल के बाहर सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। आरोप है कि प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद उसे भर्ती नहीं किया गया और बाहर भेज दिया गया। अस्पताल से निकलते समय ही सड़क पर उसकी डिलीवरी हो गई। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई। अब कई स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।