डिजाइन फोटो  सोर्स- नवभारत
वीडियो

तस्करी की अनोखी तरकीब नाकाम! मुंह में छिपाया था सोना, अजीब हरकत से खुला राज

Gold Capsule Smuggling: दुबई से बेंगलुरु पहुंचे यात्री मोहम्मद सिराज ने 82 ग्राम सोने के कैप्सूल मुंह में छिपा रखे थे। टर्मिनल 1 पर संदिग्ध व्यवहार के बाद CISF ने तलाशी लेकर तस्करी का भांडाफोड़ किया।

अनन्या तिवारी

Bengaluru Airport Gold Smuggling: दुबई से बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे मोहम्मद सिराज नाम के यात्री ने सोने की तस्करी का एक ऐसा अनोखा तरीका निकाला कि सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। उसने एयरपोर्ट के बॉडी स्कैनर और सुरक्षा जांच से बचने के लिए सोने के दो कैप्सूल (कुल वजन लगभग 82 ग्राम) सीधे अपने मुंह के अंदर छिपा रखे थे। सिराज को बेंगलुरु से गाजियाबाद की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी।

लेकिन कहते हैं न कि कानून की नजरों से बचना आसान नहीं होता! टर्मिनल 1 पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF कर्मियों ने देखा कि वह बातचीत करते समय बेहद असहज महसूस कर रहा था। उसके अजीब व्यवहार पर शक होने के बाद जब सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार शर्मा ने उसकी गहन तलाशी ली, तो उसके मुंह से सोने के दोनों कैप्सूल बरामद कर लिए गए!

जांच में सामने आया है कि इस एयरपोर्ट पर तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बैंकॉक से आए दो यात्रियों को भी 260 ग्राम सोने के पाउडर के साथ पकड़ा गया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों मामलों के पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा है।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी और खरगे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर की गई

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया