वीडियो

औरंगजेब के चक्कर में नागुपर में हिंसा, विधायक टी राजा सिंह का भी एक वीडियो वायरल

महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद ने उग्र रूप ले लिया है। इस बीच BJP नेता टी राजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते दिख रहे हैं।

विजय कुमार तिवारी

हमारे देश में आजकल औरंगजेब का मुद्दा छाया हुआ है हर कोई औरंगज़ेब को लेकर दो धड़े में बंटा हुआ है। कुछ लोग इतिहास को बरकरार रखने की बात कह रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसे अत्याचारी तथा हिंदूद्रोही शासक के सारे नमोनिशान को मिटा देने चाहिए। इसी तरह का एक वीडियो तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र की पवित्र धरती पर औरंगजेब की कब्र होने का विरोध किया है। विधायक टी राजा सिंह ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग करते हुए उसके तमाम उन अत्याचारों को गिनाया है, जो उसने अपने पिता, भाई तथा हिंदुओं के साथ किया था। औरंगजेब की कब्र को लेकर विधायक राजा सिंह का कहना है कि महाराष्ट्र की धरती पर औरंगजेब की कब्र एक जहरीले खंजर की तरह है, इसे जल्द से जल्द हटा दी जानी चाहिए।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल