एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी (डिजाइन फोटो) 
वीडियो

'युवाओं को हाशिए पर मत डालिए'... लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO

NEET Paper Leak Issue India: लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने पेपर लीक, युवाओं की बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली पर मोदी सरकार को घेरा, एआई आधारित सुधार की मांग की।

वंदना शर्मा

Asaduddin Owaisi Lok Sabha Speech: लोकसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का यह भाषण मुख्य रूप से देश के युवाओं के भविष्य और पेपर लीक की समस्या के संबंधित मुद्दों को उठाते हुए नजर आए है। ओवैसी ने मोदी सरकार की नीतियों की तीखी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज के समय के युवाओं की नौकरी पाने की उम्मीदों को पूरी तरह से खो चुके है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार केवल बस 'पकौड़े बनाने' या 'गौ रक्षा सेना' में शामिल होने जैसे अवसर ही युवाओं को दे पा रही है।

इतना ही नही बल्कि 2024 में नीट और नेट की परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने राधाकिशन समिति और नीलकेणी टास्क फोर्स की प्रभावशीलता पर अपना संदेह व्यक्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ओवैसी ने अपने द्वारा दिए गए सभी तर्कों को लोकसभा में स्पीकर के सामने रखते हुए कहा कि केवल कानून सख्त करने या जुर्माने की रकम और सजा बढ़ाने से समाधान नहीं होगा। आगे उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बनाई गयी पूरी व्यवस्था विफल हो चुकी है और इसके लिए भाजपा सरकार को जवाबदेही की जिम्मेदारी को पूरा करना चाहिए।

उन्होंने इस बात पर भी अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए कहा कि सरकार परीक्षाओं की निगरानी के लिए इंडियन एयरफोर्स का उपयोग कर रही है, इसके अलावा जो सरकार की सभी तरह की अक्षमता और अविश्वास को दर्शाता है।ओवैसी ने मांग करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में 'ह्यूमन इंटरफेस' को कम करके एआई आधारित प्रश्न बैंक का उपयोग किया जाए और इसके साथ ही एनटीए के शीर्ष पदों पर आईएएस के नए अधिकारियों की भी नियुक्ति होनी चाहिए। उन्होंने अंत में मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि हमारे देश के युवाओं को हाशिए पर रखा गया है और उनकी सभी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, इससे हमारे देश में अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती है। इस वीडियो को पूरा जरूर देखे...

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार