वीडियो

Video: "क्या भारत में बेटियां सुरक्षित हैं?", डॉन मस्तान की बेटी ने उन्नाव कांड पर दागे तीखे सवाल

Unnao Rape Case पर कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने पर अब मुंबई का डॉन हाजी मस्तान की बेटी Haseen Mastan Mirza ने मोदी सरकार और योगी सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। जानिए हसीन मिर्जा ने क्या कहा-

प्रतीक पाण्डेय

Haseen Mastan Latest Statement: डॉन हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा ने देश में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय प्रणाली की स्थिति पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने उन्नाव रेप कांड का विशेष उल्लेख करते हुए पूछा कि जिस अपराधी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, उसे जमानत पर कैसे छोड़ दिया गया। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि जब हम देश को 'भारत माता' कहकर पुकारते हैं, तो क्या वास्तव में इस देश की बेटियां और बहनें सुरक्षित महसूस कर सकती हैं?

हसीन मिर्जा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने विशेष रूप से योगी आदित्यनाथ को उनके उस वादे की याद दिलाई जिसमें उन्होंने अपराधियों के खिलाफ 'बुलडोजर और एनकाउंटर' की कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने मोहन भागवत से भी महिलाओं को बचाने की अपील की और कहा कि यह किसी धर्म की लड़ाई नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 'जय श्री राम', 'राधे-राधे' और 'अल्लाहु अकबर' सभी का सम्मान करती हैं, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा उस औरत की चीख है जो मदद के लिए गुहार लगा रही है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज