फोटो- नवभारत 
वीडियो

Video: 'दीदी बंगाल को और कितना लूटेंगी?', ममता बनर्जी पर बरसे अनुराग ठाकुर

ED Action West Bengal: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार को छिपाने और अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

प्रतीक पाण्डेय

Anurag Thakur slams Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने और जांच एजेंसियों के काम में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसस राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति बन गई है।

अनुराग ठाकुर का सीधा सवाल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर वे कौन से कागज और कौन से लोग हैं, जिन्हें बचाने के लिए ममता बनर्जी एक बार फिर सड़क पर उतर आई हैं?, ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब सब जान चुकी है। उनके अनुसार, जब भी जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करती हैं, मुख्यमंत्री स्वयं उसे रोकने के लिए ढाल बनकर खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी एक पुलिस कमिश्नर के ऊपर कार्रवाई होने पर ममता बनर्जी इसी तरह सड़क पर उतर आई थीं, जो अपराधियों को बचाने की उनकी कार्यशैली को दर्शाता है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट