Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2026: राष्ट्रीय एकता दिवस पर अमित शाह ने सरदार पटेल को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पटेल ने 1,218 दिनों में रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने न केवल भारत के भौगोलिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए सफल प्रयास किए, बल्कि पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया। आजादी के समय, दुनिया भर के राजनीतिक विश्लेषकों को लगा था कि भारत बिखर जाएगा। लेकिन आजादी के बाद मात्र 1,218 दिनों में, सरदार पटेल ने वह कर दिखाया जिसे सब असंभव मानते थे। उन्होंने एक एकजुट भारत का निर्माण किया। सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों का भारत दुनिया के सामने गर्व से खड़ा है।