डिजाइन फोटो 
वीडियो

अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल

Amethi News: अमेठी के जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। जहां अस्पताल में मरीजों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

मनोज आर्या

Amethi CHC Viral Video: अमेठी के जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर न मिलने के कारण अपनी पत्नी के साथ जमीन पर घसीटते हुए अल्ट्रासाउंड कक्ष की ओर जाते देखा जा सकता है। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है और जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मरीजों को अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में शख्स ने अस्पताल प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर बजट की हेराफेरी और संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें घंटों इंतजार कराया गया और अंततः उन्हें पैदल या घसीटते हुए ही आगे बढ़ना पड़ा। यह घटना राज्य सरकार के उन दावों पर बड़े सवाल खड़े करती है जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात कही जाती है। स्थानीय नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल