मंदसौर की घटना को लेकर BJP पर बरसी अलका लांबा, शिक्षण संस्थानों में RSS-ABVP पर प्रतिबंध की मांग 
वीडियो

मंदसौर की घटना को लेकर BJP पर बरसी अलका लांबा, शिक्षण संस्थानों में RSS-ABVP पर प्रतिबंध की मांग

Alka Lamba: मंदसौर में छात्राओं का कपड़े बदलते वक्त कथित तौर पर वीडियो बनाए जाने के मामले में कांग्रेस ने BJP पर हमला बोला है। साथ ही शिक्षण संस्थानों में आरएसएस-एबीवीपी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

पूजा सिंह

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक सरकारी कॉलेज में कल्चरल प्रोग्राम के लिए तैयार हो रही छात्राओं के वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने तीन स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 22 के बीच है। इस मामले में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रमुख वरुण चौधरी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ABVP पर निशाना साधा। अलका लांबा ने कहा कि, 'बेटी बचाओ का नारा देने वाले ही बेटियों का कपड़े बदलते वक्त वीडियो बना रहे हैं। ये काम भाजपा के पोषित संगठन एबीवीपी ने किया है। यह घटना भाजपा के ‘चाल-चरित्र-चेहरे’ को दिखाती है।' इस साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उसकी छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को शिक्षण संस्थानों में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें