अलीगढ़ के प्राचीन खेरेश्वर मंदिर में बार बालाओं का डांस 
वीडियो

UP के अलीगढ़ में खेरेश्वर मंदिर में शबाबी माहौल, परिसर में डीजे की धुन पर बार बालाओं के ठुमके

Aligarh में स्थित Shri Khereshwar मंदिर में बार बालाओं का मंदिर परिसर में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिए सामने आ रही है।

सौरभ शर्मा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित प्राचीन श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर में बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। द्वापर युग से जुड़ी मान्यताओं वाला यह मंदिर सिद्धपीठ माना जाता है, जहां सावन और महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन इस बार देवछठ मेले के दौरान मंदिर परिसर में बने मंच पर डीजे की धुन पर बार बालाओं के ठुमकों ने माहौल बदल दिया। वायरल वीडियो में बार डांसरों के डांस का आनंद लेते लोग और आयोजक भी दिख रहे हैं। इस घटना ने भक्तों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैला दी है। उनका कहना है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में धार्मिक स्थल पर अश्लीलता परोसी गई है, जो आस्था के साथ खिलवाड़ है। वीडियो सामने आने के बाद आयोजकों की कड़ी आलोचना हो रही है और लोगों ने इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज