दीपोत्सव पर अखिलेश के बयान से बवाल, भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले जिहादी वोटों को खुश करने की कोशिश 
वीडियो

दीपोत्सव पर अखिलेश के बयान से बवाल, भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले जिहादी वोटों को खुश करने की कोशिश

Sudhanshu Trivedi: दीपोत्सव को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान को बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने निंदनीय बताया है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए परंपराओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।

पूजा सिंह

BJP's Counterattack On Akhilesh's Statement: रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव समारोह से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दीये और मोमबत्तियां जलाने को लेकर दिए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। अखिलेश यादव के इस टिप्पणी पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, दीयों में घी जलाना हमारी संस्कृति का सम्मान है, इसका विरोध भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान करना है। बीजेपी नेता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, पहले राम मंदिर का विरोध किया और अब भगवान राम के उत्सव के खिलाफ खड़े हैं। क्रिसमस पर दीयों से हमें कोई आपत्ति नहीं, क्योंकि हर धर्म सम्मान का हकदार है। लेकिन अखिलेश का बयान कट्टरपंथियों और जिहादी वोटों को खुश करने की कोशिश है, जो तथ्यों को नजरअंदाज करता है।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट