बिहार में अखिलेश यादव की हुंकार, 'अवध के बाद अब मगध से भी BJP को आउट करना...' 
वीडियो

बिहार में अखिलेश यादव की हुंकार, 'अवध के बाद अब मगध से भी BJP को आउट करना...'

Bihar news: वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि, अवध से हम लोगों ने भाजपा को बाहर किया, अब मगध के लोगों की जिम्मेदारी है।

पूजा सिंह

Akhilesh yadav : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिहार पहुंचे। राहुल गांधी कि यहा यात्रा बिहार में वोट चोरी और वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ पिछले 11 दिनों से चल रही है। यात्रा तेजी से अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रही है। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेता बारी-बारी से शामिल हो रहे है। पटना एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बाचतीच करते हुए कहा कि, अवध से हम लोगों ने भाजपा को बाहर किया, अब मगध के लोगों की जिम्मेदारी है। बीजेपी को बाहर करने की। अवध से हटाया है भाजपा को मगध से भी हटेगी। बिहार की जनता ने वोट अधिकार यात्रा को भरपूर समर्थन दिया है। इस बार बिहार की जनता की आवाज सुनाई दे रही है, भाजपा बिहार से बाहर होने जा रही है। इन लोगों ने संविधान का हनन किया है। खुशी है कि बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी ने यात्रा निकाल वोट का अधिकार बचाने का काम किया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश