फोटो- नवभारत 
वीडियो

'मेक इन इंडिया' फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video

Akhilesh Yadav Attack BJP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर राफेल डील, 'स्मार्ट सिटी' में लूट और मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने यूपी के विकास मॉडल को पूरी तरह विफल बताया।

प्रतीक पाण्डेय

Akhilesh Yadav Attack Statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरते हुए तीखे सवाल दागे हैं। कानपुर और लखनऊ के दौरे के दौरान उन्होंने राफेल सौदे से लेकर 'स्किल इंडिया' की बंद होती दुकानों तक का जिक्र किया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार केवल विज्ञापनों में चल रही है, जबकि हकीकत में भ्रष्टाचार चरम पर है।

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' और 'इन्वेस्टमेंट' की दावों पर सवाल उठाते हुए राफेल डील का मुद्दा फिर से गर्मा दिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार स्वदेशी निर्माण की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ 3600 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर फ्रांस को दिया जा रहा है।, यादव ने पूछा कि यदि सब कुछ बाहर से ही खरीदना है, तो 'मेक इन इंडिया' का क्या होगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कानपुर जैसे औद्योगिक शहरों में 'स्किल इंडिया' की दुकानें बंद हो रही हैं और कई जगह तो संचालकों ने किराया तक नहीं दिया है।

स्मार्ट सिटी: 'स्मार्ट लूट' का नया नाम?

उत्तर प्रदेश की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि 10 साल में सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल जनता को लूटा है। उन्होंने दावा किया कि आज लखनऊ और कानपुर जो भी थोड़ा 'स्मार्ट' दिखते हैं, वह समाजवादियों द्वारा बनाई गई मेट्रो की देन है। उन्होंने कानपुर के जाम और इंफ्रास्ट्रक्चर की खराब डिजाइन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गंगा पुल को इतना संकरा बनाया गया है कि लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डिजाइन ऐसी बनाई गई है जिससे केवल खास ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा सके।

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु