अखिलेश यादव का SIR और डॉलर पर मोदी सरकार पर तीखा हमला 
वीडियो

'राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्र-विवादी है BJP', अखिलेश यादव का SIR और डॉलर पर मोदी सरकार पर तीखा हमला

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और BJP मिलकर विपक्ष के वोट काटने की साजिश रच रहे।

सौरभ शर्मा

Akhilesh Yadav News: रविवार को सहारनपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और भाजपा मिलकर SIR के जरिए विपक्ष के वोट काटने की साजिश रच रहे हैं। अखिलेश ने दावा किया कि बिहार चुनाव में इसका 'प्रयोग' सफल रहा, इसलिए अब यूपी और बंगाल में इसे लागू किया जा रहा है। अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने मनोज तिवारी के बयान पर तंज कसा और कहा कि डॉलर महंगा होने से व्यापारियों का कारोबार खत्म हो रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि 11 साल बाद भाजपा को याद आया कि रूस हमारा मित्र है। कोडीन सिरप मामले में उन्होंने कहा कि "बुलडोजर का ड्राइवर भाग गया है" क्योंकि इसमें भाजपा के लोग शामिल हैं। अखिलेश ने भाजपा को 'राष्ट्रवादी' के बजाय 'राष्ट्र-विवादी' बताते हुए कहा कि उन्हें विजन नहीं, सिर्फ डिविजन (विभाजन) चाहिए।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन