गोमूत्र पर अखिलेश यादव का बयान डिजाइन इमेज
वीडियो

अखिलेश यादव का बड़ा हमला: गोमूत्र बिकवाने वाली सरकार पर भड़के, योगी-मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात! देखें VIDEO

Akhilesh Yadav Statement on Cow Urine: कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने गोमूत्र बिक्री और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मुद्दे पर BJP सरकार को घेरा। किसानों, खाद की किल्लत और AI पर उठाए तीखे सवाल।

करुणा नंद शाहवाल

Akhilesh Yadav on BJP Government: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रसूलाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने गोमूत्र बिक्री और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अस्पतालों की दुर्दशा चरम पर है, जहां महिला वार्डों में पानी टपक रहा है और मरीजों को सही इलाज व दवाइयां नहीं मिल रही हैं।

अखिलेश यादव ने एआई और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए और कहा कि बिना बुनियादी ढांचे और बिना किसानों को उनकी पैदावार की सही कीमत दिए केवल बड़ी बातें की जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने खाद-डीएपी की किल्लत, नौजवानों की समस्याओं और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरा। आगामी चुनावों के मद्देनजर उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है, जिससे बीजेपी सरकार घबराई हुई है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट