पुष्कर में स्कूल प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत सोर्स-सोशल मीडिया
वीडियो

अजमेर स्कूल में प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत! छात्राओं से पूछा- तुम्हारा साइज क्या है? देखें VIDEO

Ajmer Pushkar school incident: अजमेर के पुष्कर में स्कूल प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत। छात्राओं से अश्लील सवाल पूछने पर ग्रामीणों ने किया मुंह काला। स्कूलों में सुरक्षा को लेकर उठे बड़े सवाल।

करुणा नंद शाहवाल

Rajasthan teacher misbehavior case: राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर क्षेत्र अजमेर स्कूल कांड से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और बेहद घटिया सवाल पूछने का गंभीर आरोप लगा है। जब बच्चियों ने अपनी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस वाहन से उतारकर उसके मुंह पर कालिख पोत दी और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्कूल की अन्य महिला शिक्षिकाओं ने भी आरोपी शिक्षक की तानाशाही और पुराने कारनामों का पर्दाफाश किया है। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली हमारी बेटियों की सुरक्षा पर बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। जनता अब सरकार से जोरदार मांग कर रही है कि सड़कों की तरह स्कूलों में भी सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए जाएं और ऐसे कलंकित शिक्षकों को तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजा जाए ताकि बेटियों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित हो सके।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित