शहजादी मंडी गणेश पंडाल में पुरानी रंजिश के चलते हुए पथराव  डिजाइन इमेज
वीडियो

आगरा के गणेश पंडाल में पथराव और लाठी-डंडों से हमला, जानिए क्या है पूरा विवाद, देखें VIDEO

Agra Shahjadi Mandi Pandal Stone Pelting: आगरा के शहजादी मंडी गणेश पंडाल में पुरानी रंजिश के चलते हुए पथराव और लाठी-डंडों से हमले की पूरी खबर। जानिए पुलिस की कार्रवाई और विवाद की असली वजह।

करुणा नंद शाहवाल

Agra Ganesh Pandal Clash: उत्तर प्रदेश के आगरा से गणेश पंडाल पर हमले की एक बड़ी और खौफनाक वारदात सामने आई है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के शहजादी मंडी की है, जहां रविवार देर रात लोग गणेश पंडाल में भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान ताजगंज की तरफ से 20 से 25 उपद्रवी युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। इस हमले के बाद पंडाल में अफरातफरी मच गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें जागरण कमेटी का एक सदस्य भी घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दो हमलावरों, लकी और देव, को मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिछली रात जागरण के दौरान लड़की से बात करने को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया था। डीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि गणेश कमेटी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इलाके का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप