आगरा धर्मांतरण केस डिजाइन इमेज
वीडियो

आगरा धर्मांतरण केस पर HC के फैसले से भड़के हिंदू संगठन, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में पीड़ित परिवार- VIDEO

Agra Conversion Case: आगरा धर्मांतरण केस में इलाहाबाद HC के फैसले से नई बहस छिड़ गई है। ₹25 लाख जुर्माने पर हिंदूवादी संगठनों ने सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिजन सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।

अमन मौर्या

Allahabad High Court Conversion Verdict: आगरा के बहुचर्चित धर्मांतरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले पर एक नई बहस शुरू हो गई है। करीब एक साल पहले आगरा पुलिस द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश कर पंजाबी भाटी समाज की दो बहनों को छुड़ाने का दावा किया था। अब ये दोनों बहनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, इसके बाद कोर्ट ने बालिगों के अपनी पसंद से धर्म और जीवनसाथी चुनने के अधिकार का हवाला देते हुए पुलिस और राज्य सरकार पर ₹25 लाख का जुर्माना लगा दिया है।

कोर्ट के फैसले के बाद हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस आदेश से पुलिस प्रशासन का मनोबल टूटेगा और विदेशी फंडिंग के जरिए देश में चलाए जा रहे अवैध धर्मांतरण व लव जिहाद के खिलाफ कार्रवाई भी प्रभावित होगी। वहीं, कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट