कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट

Karnataka Cabinet Portfolio Allocation: कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। CM डी.के. शिवकुमार ने वित्त, खुफिया जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं।
Karnataka Cabinet Portfolio Allocation
कर्नाटक सरकारसोर्स-IANS
Updated on

Karnataka Cabinet Ministers Portfolio: कर्नाटक सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, खुफिया, सूचना, कानून, न्याय और मानवाधिकार, संसदीय मामले, विधायी कार्य और कृषि विपणन के साथ-साथ बिना आवंटित विभाग अपने पास रखा है।

बी.जेड. जमीर अहमद खान को आवास विभाग, के.एच. मुनियप्पा को समाज कल्याण, यू.टी. खादर को अल्पसंख्यक कल्याण, हज और वक्फ, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, और एम.बी. पाटिल को वाणिज्य और उद्योग विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रामलिंगा रेड्डी को वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग सौंपा गया है।

3 अगस्त को हुआ था मंत्रिमंडल विस्तार

डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार में 3 अगस्त को 20 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इस दौरान कांग्रेस नेता एचसी बालकृष्ण, केएस बसवंथप्पा और डॉ. अजय सिंह ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

कांग्रेस नेता एन. चालुवरायस्वामी, बसवराज रायरेड्डी, लक्ष्मण सावदी, मधु बंगारप्पा ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

ये विधायक बने मंत्री

जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई उनमें पीएम नरेंद्रस्वामी (मलवल्ली), शिवराज तंगदगी (कनकागिरी), रुद्रप्पा लमानी (हावेरी), केएस बसवंथप्पा (मायाकोंडा), बी. नागेंद्र (बल्लारी ग्रामीण), टी. रघू्मूर्ति (चालाकेरे), बीजेड जमीर अहमद खान (चामराजपेट), रिजवान अरशद (शिवाजीनगर), संतोष लाड (कलघटगी), मधु बंगारप्पा (सोराब), पुत्तरंगाशेट्टी (चामराजनगर), एसएस मलिकार्जुन, डॉ. अजय सिंह (जेवर्गी), एन. चालुवरयास्वामी (नागमंगल), केएम शिवलिंगे गौड़ा (अरासिकेरे), एचसी बालकृष्ण (मागाड़ी), गायत्री शांतेगौड़ा (एमएलसी), बसवारज रायारेड्डी (एलाबुर्गा), विजयानंद काशप्पनवर (बागलकोट) और लक्ष्मण सावदी शामिल हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पार्टी में बढ़ा असंतोष

इससे पहले कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार सूची में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अंतिम समय में किए गए बदलावों से सोमवार को पार्टी के भीतर कुछ असंतोष पैदा हो गया। कई निराश विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की धमकी दी, समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और एक पार्टी कार्यकर्ता ने विरोध में जहर खा लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com