आगरा में दलित दूल्हे की बारात रोकी (डिजाइन फोटो)
वीडियो

Agra Baraat Clash: डीजे पर बाबा साहब का गाना बजाने पर बवाल, दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा; 3 गिरफ्तार

Agra Baraat Clash: आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के नगला वीरभान गांव में एक दलित परिवार की शादी के दौरान डीजे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का गाना बजाने को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है।

मनोज आर्या

Agra Baraat Clash: आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के नगला वीरभान गांव में एक दलित परिवार की शादी के दौरान डीजे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का गाना बजाने को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बारात की चढ़त के वक्त करीब 20 से 25 लोगों ने बारात रोक दी, डीजे बंद करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर दूल्हे को घोड़ी से गिराकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि महिलाओं से अभद्रता की गई, बाबा साहब की तस्वीर छीनकर कुचलने की कोशिश हुई और घर में घुसकर मारपीट की गई। घंटों तनाव के बीच सुबह किसी तरह शादी की रस्में और विदाई पूरी हो सकी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने में सुनवाई न होने की शिकायत करते हुए वीडियो कॉल के जरिए सांसद चंद्रशेखर आजाद से संपर्क किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा गांव में शांति व्यवस्था कायम होने का दावा किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: कैंडी अस्पताल से रवाना हुए राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेता

एक ही पार्टी के छह सांसदों को दो-दो व्हिप! UBT ने बागीयों काे भी सौंपा नोटिस, परिसीमन बिल पर फंसा कानूनी पेच

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा