तमिलनाडु में विजय थलपति की रैली में भगदड़ 
वीडियो

तमिलनाडु में विजय थलपति की रैली में भगदड़, 39 की मौत; भीड़ प्रबंधन पर उठ रहे सवाल

TVK Rally Stampede: तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय थलपति की रैली में शनिवार को भयंकर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

सौरभ शर्मा

तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय थलपति की रैली में शनिवार को भयंकर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। करीब 30 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करूर-इरोड राजमार्ग पर लगे होर्डिंग्स और रस्सियों ने भीड़ को फंसाकर भगदड़ को और घातक बना दिया। मुख्यमंत्री MK Stalin ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयोजकों ने Crowd Management में गंभीर लापरवाही की और अनुमानित संख्या को कम आंका। गवाहों ने बताया कि अफरातफरी के दौरान महिलाएं अपने बच्चों को बचाने की कोशिश करती रहीं। यह हादसा एक बार फिर भारत में बड़े आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा