सौरभ भारद्वाज, फोटो- सोशल मीडिया 
वीडियो

AAP ने दिल्ली चुनाव में हुई हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए ये आरोप

बीते साल दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस के बीच मचे घमासान फिलहाल शांत नहीं हो रहा है। ताजा मामले में AAP ने विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

प्रतीक पाण्डेय

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव हराने के लिए कांग्रेस ने साजिश रची थी। राहुल गांधी ने विपक्षी दल को ही निपटाने का षड्यंत्र किया था। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरीके से 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा, ऐसा लगा कि कांग्रेस खुद जीतने के लिए नहीं, बल्कि बीजेपी को जिताने के लिए चुनाव लड़ रही थी। इस बात की चर्चा कांग्रेस की शीर्ष बॉडी यानी CWC में भी हुई। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने बात उठी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भी कहा कि चाहे बीजेपी को जिताना है तो जिता दो, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में हराओ। अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक