वीडियो

मर्सिडीज कार से आया चोर और गमला गायब, सीएम योगी ने सुनाया मजेदार किस्सा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (बीबीडी यूनिवर्सिटी) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। देखिए ये वीडियो-

प्रतीक पाण्डेय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि लखनऊ में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए एक जी20 रोड को सजाया गया था और अच्छे गमले लगाए गए थे, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।

एक दिन फुटेज में देखा गया कि कुछ गमले गायब थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक व्यक्ति मर्सिडीज कार से आया और गमले जल्दी-जल्दी भरकर ले जा रहा था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। योगी आदित्यनाथ ने इस विरोधाभास पर ध्यान दिलाया कि एक मर्सिडीज कार की कीमत क्या होती है और एक गमले की कीमत क्या होती है। मुख्यमंत्री ने अपनी दुविधा बताते हुए कहा कि अगर उस शख्स को पकड़ा जाता तो पूरी सिटी की बेइज्जती होती। वहीं, अगर कार्रवाई न की जाए तो प्रशासन या व्यवस्था द्वारा किया गया अच्छा कार्य भंग हो रहा था। अंत में, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उस व्यक्ति को बुलाकर केवल सीसीटीवी फुटेज दिखा दी जाए, जिसमें उसकी गाड़ी और चेहरा दिखाई दे रहा है, और फिर उसे छोड़ दिया जाए। सीएम योगी द्वारा सुनाया गया यह किस्सा अब लगातार वायरल हो रहा है। यह पूरी बात सीएम योगी ने लखनऊ में सोमवार को कही थी।

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा

NEET PG 2026: आज नहीं...इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; जानें पूरी डिटेल