लखनऊ में धर्मांतरण का खेल, सैकड़ों हिंदुओं को बनाया ईसाई, जानें कैसे रचा जाता था जाल-VIDEO 
वीडियो

लखनऊ में धर्मांतरण का खेल, सैकड़ों हिंदुओं को बनाया ईसाई, जानें कैसे रचा जाता था जाल-VIDEO

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में धर्मांतरण का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। आरोप है कि गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

पूजा सिंह

The Game Of Religious Conversion In Lucknow: लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस मामले का मुख्य आरोपी मलखान नाम का व्यक्ति है, जो धर्म बदलकर मैथ्यूज बना है। निगोहां के बख्तौरीखेड़ा गांव में खेतों के बीच बने एक हॉल में प्रार्थना सभा आयोजित किया जाता था, जहां बाइबल पढ़ाई जा रही थी और इलाज के नाम पर ग्रामीणों का मन परिवर्तन कराया जा रहा था।यही नहीं इन प्रार्थना सभाओं में शामिल होने वाले ग्रामीण खुद चमत्कार की कहानियां सुनाने लगे। कुछ महिलाएं कहती हैं कि मैथ्यूज की प्रार्थना सभा में जाने के बाद उनकी बीमारियां ठीक हो गईं। कई हिंदू महिलाएं खुद स्वीकार करती हैं कि अब वे सिंदूर नहीं लगातीं और ईसाई धर्म मानने लगी हैं। इतना ही नहीं, जय श्रीराम की जगह जय मसीह कहना गांव के लोगों में सामान्य चलन बनता जा रहा है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन