आठवां वेतन आयोग (सोर्स- सोशल मीडिया)
वीडियो

8th Pay Commission: 18,000 की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी? 1.83 से 4 तक के फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित समझें

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद से ही न्यूनतम बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

मनोज आर्या

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद से ही न्यूनतम बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मौजूदा समय में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, और अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर इसमें भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। यदि फिटमेंट फैक्टर 1.83 रहता है, तो नई बेसिक सैलरी बढ़कर लगभग 32,940 रुपये हो सकती है, जबकि 2.57 का फैक्टर रहने पर यह 46,260 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कर्मचारी संगठनों द्वारा 3.83 से लेकर 4 तक के उच्च फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है, जिसके लागू होने पर बेसिक सैलरी 68,940 से 72,000 रुपये तक हो सकती है।

हालांकि, यह सभी आंकड़े फिलहाल संभावित गणना पर आधारित हैं। आठवें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था, और इसे 18 महीने के भीतर यानी मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद केंद्र सरकार इसकी समीक्षा करेगी और अंतिम फैसला लेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी के साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य कटौतियों का गणित भी अलग से तय होगा। फिलहाल कर्मचारियों को किसी भी वायरल दावे पर ध्यान देने के बजाय आधिकारिक घोषणा और आयोग की सिफारिशों का इंतजार करना चाहिए।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन