आठवां वेतन आयोग (डिजाइन फोटो)
वीडियो

8th Pay Commission: क्या कर्मचारियों को मिलेगा 30 महीने का एरियर? जानें 18 हजार बेसिक सैलरी पर कितना फायदा

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर चर्चा तेज, 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पर 30 महीने के एरियर से 4.96 लाख रुपये तक का फायदा संभव। जानें संभावित गणना और फिटमेंट फैक्टर का असर।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगर नया वेतन आयोग लागू होने में 2028 तक का समय लगता है, तो कर्मचारियों को 30 महीने तक का एरियर मिलने की संभावना जताई जा रही है। छठे वेतन आयोग के दौरान भी देरी होने के कारण कर्मचारियों को लगभग 32 महीने का एरियर मिला था। हालांकि, आठवें वेतन आयोग में ऐसी किसी गारंटी की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। यदि संभावित गणना के आधार पर फिटमेंट फैक्टर 1.92 तय होता है, तो 18,000 रुपये की मौजूदा बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 34,560 रुपये हो सकती है, जिससे बेसिक वेतन में 16,560 रुपये का अंतर आ सकता है।

गणितीय उदाहरण के तौर पर देखें तो केवल इस अंतर को 30 महीने से गुना करने पर एरियर की राशि लगभग 4.96 लाख रुपये तक बैठ सकती है। हालांकि, यह केवल एक अनुमानित गणना है। हाथ में मिलने वाली वास्तविक सैलरी डीए, एचआरए और अन्य भत्तों पर निर्भर करेगी। कर्मचारियों को इसके लिए सरकार और आयोग की आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करना चाहिए।

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल