8th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नवंबर 2025 में गठित इस आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं, और इसकी रिपोर्ट मई 2027 तक आने की उम्मीद है। यदि नए वेतन ढांचे को जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है, तो कर्मचारियों को लगभग 16 महीने का एरियर मिल सकता है।
एक अनुमान के मुताबिक, यदि फिटमेंट फैक्टर 3 रहता है और किसी कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे 18,000 रुपये है, तो नए वेतन में अंतर के आधार पर उसे लगभग 5,76,000 रुपये तक का एरियर मिल सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह संभावित गणना है और वास्तविक राशि आयोग की सिफारिशों तथा सरकार के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।