दिल्ली की महारैली में शामिल होने पहुंचा आदित्य सोर्स-सोशल मीडिया
वीडियो

महारैली में शामिल होने पटना से दिल्ली पहुंचा 7 साल का मासूस आदित्य; वोटर लिस्ट से नाम कटने का डर, VIDEO देखें

Delhi Mega-Rally: सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन सच है। पटना से महारैली में शामिल होने आदित्य दिल्ली पहुंच गया। बातचीत के दौरान बताया कि उसे डर है कही वोटर लिस्ट से नाम न कट जाए। वीडियो देखें।

आशीष शुक्ला

INDIA Bloc Mega-Rally In Delhi: देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी घमासान जारी है। INDIA ब्लॉक के द्वारा रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से सात साल का आदित्य यादव दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने पहुंचा। आदित्य की वीडियो खूब अधिक वायरल हो रही है। बातचीत के दौरान पता चलता है कि आदित्य अभी पहली कक्षा में पढ़ता है।

पहली कक्षा में पढ़ने वाले आदित्य को डर है कि कहीं मतदाता सूची से उसका वोट न कट जाए। हैरानी की बात यह है कि जिस उम्र में बच्चे खेल-कूद और पढ़ाई की चिंता करते हैं, उस उम्र में आदित्य अपने मतदान के अधिकार को लेकर परेशान है।

हालांकि, सात साल की उम्र में वह मतदान के योग्य नहीं है, लेकिन उसके मन में यह डर क्यों बैठा है? SIR और मतदाता सूची को लेकर उसके परिवार की क्या चिंता है? यह मामला रैली में चर्चा का विषय बन गया।

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?

ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला जेलर बोली- IPS के साथ डिनर करने का दबाव बनाया

दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र से यूपी-बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री